Cricket in Olympics: अब ओलंपिक में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! 128 साल बाद दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, यहां हो सकते हैं मुकाबले

Ads

अब ओलंपिक में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! 128 साल बाद दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, Cricket in Olympics after 128 years

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 10:54 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 12:37 AM IST

Cricket in Olympics. Image Source- IBC24

लॉस एंजेलिस। Cricket in Olympics: करीब 128 साल बाद क्रिकेट फिर से ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने Los Angeles 2028 Olympic Games के लिए क्रिकेट मुकाबलों का वेन्यू तय कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी मैच कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित Fairplex मैदान पर खेले जाएंगे। इस आयोजन के लिए यहां एक अस्थायी लेकिन आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। हाल ही में ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। ICC चेयरमैन Jay Shah ने इसे क्रिकेट के विस्तार की दिशा में अहम पड़ाव बताया है। उनका कहना है कि ओलंपिक में शामिल होना इस खेल को नए देशों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

गौरतलब है कि क्रिकेट आखिरी बार Paris 1900 Olympics में खेला गया था। उस समय सिर्फ एक मैच हुआ था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस आमने-सामने थे। अब LA 2028 में यह खेल नए फॉर्मेट और बड़े स्तर पर वापसी करेगा। इस बार मुकाबले T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में होंगे। पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। यानी प्रत्येक वर्ग में 90 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दांव पर होंगे।

इस दिन होगा मुकाबला (Cricket in Olympics)

Cricket in Olympics: रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट के मुकाबले 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 के बीच आयोजित किए जाएंगे। पोमोना का यह मैदान लॉस एंजेलिस शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। ओलंपिक से पहले यहां मेजर क्रिकेट लीग के कुछ मैच भी खेले जाएंगे, जिनमें Los Angeles Knight Riders की टीम भी हिस्सा लेगी। करीब सदी से ज्यादा के अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को खेल जगत में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो इस खेल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे सकता है।

ये भी पढ़ें