West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में पहले चरण में हुआ रिकॉर्ड तोड़ मतदान, सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान आया सामने, नतीजों को लेकर कह दी ये बात

Ads

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ है।

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 10:00 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026/ image source: ibc24 archive

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ है।
  • फ़ाइनल आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पहले चरण के में 91.95 मतदान हुआ है। 
  • सीएम ममता ने कहा- मतदान से संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से ही जीत की स्थिति में है।

West Bengal Assembly Election 2026: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से ही जीत की स्थिति में है। कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली में सीएम ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी।

पश्चिम बंगाल में 91.95 मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं फ़ाइनल आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पहले चरण के में 91.95 मतदान हुआ है।  दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। (West Bengal Assembly Election 2026) सीएम ममता ने कहा, “मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अभी तक हुए मतदान को देखते हुए यह कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे कुर्सी नहीं चाहिए। मैं सिर्फ दिल्ली में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।”

इन सीटों पर हुआ मतदान

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी,  अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा और (West Bengal Assembly Election 2026) दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

4 मई को नतीजे आएंगे सामने

4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और (West Bengal Assembly Election 2026) मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इन्हे भी पढ़ें:-