Pritam Lodhi New Statement/Image Credit: IBC24.in
Pritam Lodhi New Statement: भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल से इस वक्त बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके विवादित बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति गरमागई है। अब भाजपा हाईकमान भी उनके इस बयान से नाराज हो गई है। (Pritam Lodhi New Statement) इस संबंध में पार्टी ने प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब किया था और पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी केंद्र को भेजी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब माँगा था।
नोटिस जारी होने के बाद विधायक प्रीतम लोधी आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। विधायक लोधी ने यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाक़ात की। इस मुलाकात के बाद विधायक प्रीतम लोधी का बयान सामने आया है। अपने बयान में विधायक लोधी ने कहा कि, मेरी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जी से बात हो गई है (Pritam Lodhi New Statement) और पार्टी की तरफ से मिले नोटिस का हमने जवाब दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं बेटे की पैदल परेड कराने की वजह से मैं ताव में आ गया था। प्रीतम लोधी ने आगे कहा कि, मुझे हिदायत दी गई है कि सभी अधिकारी अपने ही हैं और मुझसे पार्टी के अनुशासन में रहने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी के हर फैसले और निर्णय का पूरी तरह पालन करूंगा।
दरअसल, मामला 16 अप्रैल का है, जहां बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। (Pritam Lodhi New Statement) घटना के बाद प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरि है। जिसके बाद इस मामले में करैरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और बाद में उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया गया था।
इन्हे भी पढ़ें:-