Job vacancies in Israel: भीषण युद्ध के बीच नौकरी करने युवाओं को इजरायल भेजना कितना सही?.. सामने आया छत्तीसगढ़ के रोजगार मंत्री का बयान, जानें क्या कहा

Ads

Job vacancies in Israel for Chhattisgarh Youth:छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजरायल में नौकरी का मौका, 2 लाख वेतन और मुफ्त आवास-भोजन सुविधा।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 05:50 PM IST

Job vacancies in Israel for Chhattisgarh Youth || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • इजरायल में 3500 युवाओं की भर्ती, 2 लाख मासिक वेतन।
  • रहने, खाने और मेडिकल इंश्योरेंस की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
  • बुजुर्ग और दिव्यांगों की देखभाल के लिए होगी नियुक्ति।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजरायल में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने इजरायल में होम बेस्ड केयर गिवर के पदों पर 3500 युवाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Job vacancies in Israel for Chhattisgarh Youth) इसके लिए रोजगार पंजीयन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अब तक 350 से अधिक युवाओं ने आवेदन कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा रहने, खाने-पीने और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी इजरायल सरकार की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या है योग्यता और काम की जिम्मेदारी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 12वीं स्तर तक अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। (Job vacancies in Israel for Chhattisgarh Youth) उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग, जीएनएम या एएनएम की डिग्री भी होनी चाहिए। पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

चयनित युवाओं को इजरायल में बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों की देखभाल करनी होगी। उनके दैनिक कार्यों में मदद करना, खाना बनाना, दवा देना, कपड़े बदलना, साफ-सफाई करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

युद्ध के बीच भर्ती पर उठे सवाल

यह भर्ती भारत-इजरायल समझौते के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के माध्यम से की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया भारत में पूरी होगी, जबकि अंतिम चयन इजरायली नियोक्ता द्वारा इंटरव्यू के बाद किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हालांकि, इजरायल में जारी सुरक्षा चुनौतियों और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच युवाओं को वहां भेजने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। (Job vacancies in Israel for Chhattisgarh Youth) इस पर छत्तीसगढ़ के रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि किसी भी युवा पर आवेदन करने का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक रोजगार का अवसर है और आवेदन पूरी तरह युवाओं की इच्छा पर निर्भर है।

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  

Q1. इजरायल में नौकरी के लिए कितनी सैलरी मिलेगी?

Ans: चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Q2. भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

Ans: 10वीं पास, अंग्रेजी का ज्ञान और बीएससी नर्सिंग, जीएनएम या एएनएम योग्यता आवश्यक है।

Q3. चयनित उम्मीदवारों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

Ans: मुफ्त आवास, भोजन, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।