जेएसएल को मार्च 2021 तिमाही में 293 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

जेएसएल को मार्च 2021 तिमाही में 293 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

जेएसएल को मार्च 2021 तिमाही में 293 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 14, 2021 1:20 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) जिंदल स्टील लिमिटेड (जेएसएल) को मार्च 2021 में खत्म हुई चौथी तिमाही में 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।

जेएसएल ने शुक्रवार को बीएसई को दी गयी सूचना में बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गयी। वहीं इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा।

जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, ‘महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से जेएसएल को एक मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली। चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में स्थिर मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली।’

उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में बिक्री में उछाल की वजह ऑटो क्षेत्र , पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की वापसी रही।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में