जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही का घरेलू राजस्व 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,686 करोड़ रुपये हुआ

Ads

जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही का घरेलू राजस्व 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,686 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 09:35 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिग्गज त्वरित सेवा रेस्तरां (क्यूएसआर) श्रृंखला परिचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) का घरेलू राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पूरे वित्त वर्ष के लिए, राजस्व 6,887.8 करोड़ रुपये रहा। यह जानकारी भारतीय परिवार द्वारा प्रवर्तित कंपनी ने दी, जिसके पास डोमिनोज और पोपीज जैसे वैश्विक क्यूएसआर ब्रांड के लिए फ्रेंचाइजी अधिकार हैं।

एकीकृत राजस्व, जिसमें अंतरराष्ट्रीय परिचालन से होने वाली आय भी शामिल है, मार्च तिमाही में 2,505.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 19.1 प्रतिशत ज़्यादा है। बीएसई को दी गई सूचना में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 9,544.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 17.2 प्रतिशत ज़्यादा है।

कंपनी ने बताया, ‘‘इस तिमाही के दौरान, जेएफएल ग्रुप नेटवर्क में 69 नए स्टोर जोड़े गए, जिससे तिमाही के आखिर तक कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 3,663 हो गई।’’

जेएफएल ने डोमिनोज इंडिया के 59 नए स्टोर जोड़े, और तिमाही के आखिर तक इसके कुल स्टोर की संख्या 2,455 हो गई। यह अमेरिका के मिशिगन में स्थित इस बहुराष्ट्रीय पिज़्ज़ा रेस्तरां श्रृंखला का दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है।

डोमिनोज तुर्की ने चार नए स्टोर जोड़े, और तिमाही के आखिर तक इसके कुल स्टोर की संख्या 787 हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय