जूपिटर हॉस्पिटल आईपीओ के जरिए 869 करोड़ रुपये जुटाएगा

Ads

जूपिटर हॉस्पिटल आईपीओ के जरिए 869 करोड़ रुपये जुटाएगा

  •  
  • Publish Date - September 1, 2023 / 12:35 PM IST,
    Updated On - September 1, 2023 / 12:35 PM IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) जूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 869 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्रति शेयर 695-735 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

मल्टीस्पेशियल्टी अस्पताल श्रृंखला का आईपीओ छह सितंबर से आठ सिंतबर तक खुलेगा। एंकर निवेशक पांच सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, आईपीओ में 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक समूह की इकाइयां और अन्य शेयरधारक 44.5 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में जूपिटर हॉस्पिटल ने आईपीओ से पहले संस्थागत निवेशकों से 123 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके बाद उसने नए निर्गम का आकार कम कर दिया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका