के2 इंफ्राजेन का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 14.46 प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये
के2 इंफ्राजेन का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 14.46 प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) बुनियादी ढांचा और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी के2 इंफ्राजेन लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 14.46 प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 11.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
के2 इंफ्राजेन ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 25.96 प्रतिशत बढ़कर 184.67 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 146.61 करोड़ रुपये था।
वहीं, अन्य आय समेत कंपनी की कुल आय 27.19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 188.92 करोड़ रुपये हो गई।
के2 इंफ्राजेन लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक पंकज शर्मा ने कहा, “2025-26 कंपनी के लिए मजबूत वृद्धि वाला वर्ष रहा। मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर नकदी प्रवाह और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते कामकाज के कारण कंपनी की वृद्धि को मजबूती मिली है।”
उन्होंने कहा, ‘ऊर्जा, पारेषण एवं वितरण, रेलवे, सड़क और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगातार नई परियोजना मिलने से हमें आने वाले समय में भी अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।’
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


