Rahul Gandhi Meets Auto Drivers: जमीन पर बैठकर ऑटो ड्राइवरों संग खाना खाते दिखे राहुल गांधी, इस मुद्दे पर चर्चा भी की, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
Rahul Gandhi Meets Auto Drivers: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश की।
RAHUL GANDHI/ image soruce: ani x handle
- राहुल गांधी ने की मुलाकात
- ऑटो ड्राइवरों संग किया लंच
- बढ़ती महंगाई पर हुई चर्चा
Rahul Gandhi Meets Auto Drivers: नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश की। राजधानी के एक पार्क में आयोजित इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी जमीन पर बैठकर ऑटो चालकों के साथ लंच करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में ऑटो ड्राइवर उनके साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस नेता ने बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों और रोजमर्रा की दिक्कतों को लेकर ऑटो चालकों से चर्चा की।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi interacts with autorickshaw drivers at Todarmal Park, Bengali Market. pic.twitter.com/phyYtI5VGT
— ANI (@ANI) May 29, 2026
बढ़ती महंगाई पर हुई चर्चा
दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान संकट के कारण पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर ऑटो ड्राइवरों की कमाई और जीवनयापन पर पड़ रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से खर्च काफी बढ़ गया है, लेकिन किराए में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में रोज की कमाई घटती जा रही है और कई बार ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों के साथ बहस की स्थिति भी बन जाती है। राहुल गांधी ने इन्हीं मुद्दों को लेकर ऑटो ड्राइवरों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को सुना।
ईंधन दामों से बढ़ी परेशानी
जानकारी के मुताबिक, ईरान संकट के बीच पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। आखिरी संशोधन में पेट्रोल के दाम 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। 15 मई से अब तक ईंधन की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- IRCTC Share Price: निवेशकों को फिर मालामाल बनाएगा IRCTC! ब्रोकरेज फर्म का आया चौंकाने वाला टारगेट, हर शेयर पर 200 रुपये कमाने का मौका!
- Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या आज रचेगा इतिहास! राम मंदिर परिसर में पहली बार 3000 मातृ शक्तियों के बीच होगा भव्य ध्वजारोहण, एंट्री के लिए ये नया सिस्टम लागू
- Tunnel View Investigation CBI Twisha Case Bhopal : त्विषा केस की अनसुलझी गुत्थी सुलझाने CBI का ‘टनल व्यू’ इंवेस्टिगेशन! क्या आखिरी 54 मिनट की टाइमलाइन से खुलेगा मौत का बड़ा राज़?

Facebook


