कल्पतरु को मुंबई की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,250 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद

कल्पतरु को मुंबई की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,250 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद

कल्पतरु को मुंबई की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,250 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद
Modified Date: May 25, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: May 25, 2026 3:10 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसे मुंबई में एक क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से कुल 1,250 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि उसने मुंबई के कांदिवली पूर्व में अशोक नगर स्थित पांच सोसायटी (अशोकग्राम क्लस्टर) को शामिल करते हुए एक बड़ी क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह क्लस्टर परियोजना 2.8 एकड़ भूमि में फैली हुई है, जिसमें बिक्री योग्य 3.7 लाख वर्ग फुट का ‘कारपेट’ क्षेत्र शामिल है।

इससे 1,250 करोड़ रुपये के करीब आय अर्जित होने का अनुमान है।

कल्पतरु लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) पराग मुनोट ने कहा, ‘‘हम पुनर्विकास को एक परिवर्तनकारी यात्रा के रूप में देखते हैं, जो मौजूदा समुदायों में नई जान फूंकती है।’’

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक – कल्पतरु लिमिटेड के पास पूरी हो चुकी कुल 83 परियोजनाएं हैं, जिनका विकास 2.33 करोड़ वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में हुआ है। कंपनी के पास मुंबई, ठाणे, पनवेल, पुणे, लोनावला, नागपुर, नोएडा और हैदराबाद में 4.3 करोड़ वर्ग फुट में फैली 31 निर्माणाधीन तथा जल्द पूरी होने वाली परियोजनाएं हैं।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में