कल्पतरु लिमिटेड की बिक्री बुकिंग पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 1,329 करोड़ रुपये
कल्पतरु लिमिटेड की बिक्री बुकिंग पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 1,329 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के दम पर बिक्री बुकिंग छह प्रतिशत बढ़कर 1,329 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 1,249 करोड़ रुपये थी।
मुंबई स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ग्राहको से जुटाया गया कोष बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1,165 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 93.71 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 21.62 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 3,536.71 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,331.59 करोड़ रुपये थी।
कल्पतरु लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है। कंपनी अब तक 83 परियोजनाएं पूरी कर चुकी है, जिनका कुल निर्मित क्षेत्र 2.33 करोड़ वर्ग फुट से अधिक है।
भाषा यासिर अजय
अजय
अजय

Facebook


