कल्पतरु की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग छह प्रतिशत बढ़कर 1,833 करोड़ रुपये

कल्पतरु की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग छह प्रतिशत बढ़कर 1,833 करोड़ रुपये

कल्पतरु की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग छह प्रतिशत बढ़कर 1,833 करोड़ रुपये
Modified Date: April 15, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:26 pm IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु की वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग छह प्रतिशत बढ़कर 1,833 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 1,724 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कल्पतरु की बिक्री बुकिंग 17 प्रतिशत बढ़कर 5,280 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 में 4,531 करोड़ रुपये थी।

मुंबई की कंपनी कल्पतरु लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में