Begusarai Woman GangRape News / Image Source : FILE
बेगूसराय: Begusarai Woman GangRape News बिहार के बेगूसराय जिले से हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 5 बदमाशों ने मिलकर एक महिला के हाथ-पैर बांधे, ब्लेड से हमला किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता के गुप्तांग में गोली , पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया। घटना के छठे दिन असहनीय दर्द होने पर अस्पताल में हुए अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है।
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 जून की रात की है जब वह शौचालय के लिए निकली थी। पांच बदमाशों ने उसे दबोच लिया, उसके पति का कमरा बाहर से बंद किया और महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे अंधेरे में ले गए। Sadar Hospital Begusarai Operation वहां पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर शरीर पर ब्लेड से कई वार किए। महिला के बेहोश होने पर बदमाश उसके गुप्तांग में कारतूस, पत्थर और लकड़ी डालकर फरार हो गए।
Crime Against Women Hindi News 2 जून को प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन लगातार दर्द होने पर जब वह 17 जून को दोबारा सदर अस्पताल आई, तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा बाहर निकाला।
महिला का आरोप है कि 3 महीने पहले भी इन्हीं बदमाशों ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब मामला दोबारा सामने आने के बाद एसपी के निर्देश पर दो डीएसपी मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि महिला का बयान सही है और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।