के वी आर मूर्ति ने सेबी में पूर्णकालिक सदस्य का प्रभार संभाला
के वी आर मूर्ति ने सेबी में पूर्णकालिक सदस्य का प्रभार संभाला
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) के वी आर मूर्ति ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य का प्रभार संभाल लिया।
सेबी ने बयान में कहा कि इस नियुक्ति से पहले, मूर्ति ने रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त रक्षा लेखा महानियंत्रक के तौर पर काम किया था।
‘दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकॉनमिक्स’ से अर्थशास्त्र में स्नात्कोत्तर मूर्ति के पास राष्ट्रीय सुरक्षा, वित्तीय प्रशासन और निगमित कानून में तीन दशक से ज़्यादा का अनुभव है।
उन्होंने सरकार में कई अहम पदों पर काम किया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के प्रधान एकीकृत वित्तीय परामर्शक, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन में वित्तीय सलाहकार और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव शामिल हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


