एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर में कारोबार के पहले दिन एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Ads

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर में कारोबार के पहले दिन एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:31 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लि. (आर्सिल) के शेयर की बृहस्पतिवार को बाजार में शुरुआत स्थिर रही और 139 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक टूटकर बंद हुआ।

शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 139 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बाद में बीएसई में शेयर 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 141.60 रुपये पर पहुंच गया, लेकिन इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सका। कारोबार के अंत में शेयर 1.40 प्रतिशत टूटकर 137.05 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में कंपनी का शेयर 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 137.02 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,452.72 करोड़ रुपये रहा।

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 20.10 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर था।

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।

भाषा यासिर रमण

रमण