मथुरा (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम करंट लगने से दो मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सियाराहा गांव में मोहन सिंह (42) ने सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए बोरवेल खोदने के वास्ते गंगरोली गांव के रहने वाले सुल्तान (27) और मोहन (40) को बुलाया था।
उन्होंने बताया कि बोरवेल खोदते समय बोरिंग पाइप गलती से ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से स्पर्श हो गया जिसके करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर और मोहन बुरी तरह झुलस गए तथा तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला