मुंबई, 15 जून (भाषा) लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 21-23 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुलेगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि 88.51 करोड़ रुपये के आईपीओ में 79.60 करोड़ रुपये के लगभग 3.46 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और 8.91 करोड़ रुपये के लगभग 38.75 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
आईपीओ सदस्यता के लिए 17 जून, 2026 को बीएसई एसएमई मंच पर खुलेगा और 19 जून, 2026 को बंद होगा।
बयान में कहा गया है कि बेंगलुरु मुख्यालय वाली इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग (ईपीसीसी) कंपनी ने 384 करोड़ रुपये से अधिक की ऑर्डर बुक बनाई है। इसमें 327 करोड़ रुपये से अधिक की निर्यात परियोजनाएं शामिल हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय