लीला पैलेसेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 48.8 करोड़ रुपये पर

Ads

लीला पैलेसेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 48.8 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 05:15 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 48.8 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 8.7 करोड़ रुपये रहा था।

लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 352 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 274.8 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में लीला का कुल खर्च भी बढ़कर 208.57 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 173.35 करोड़ रुपये था।

भाषा यासिर रमण

रमण

रमण