एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपये पर
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 513.25 करोड़ रुपये था।
एलजीईआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की परिचालन से आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233.35 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,262.94 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बयान में कहा कि सूचीबद्ध होने के बाद उसने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। यह वृद्धि बिक्री की मात्रा और उत्पादों के बेहतर मूल्य मिश्रण से प्रेरित रही।
एलजीईआई ने कहा कि घरेलू मांग के साथ-साथ उसके निर्यात कारोबार में भी वृद्धि दर्ज की गई। उपभोक्ताओं में अधिक सुविधाओं वाले, उच्च मूल्य और ऊर्जा दक्ष उत्पादों की ओर बढ़ते रुझान से इसे समर्थन मिला।
कंपनी का कुल खर्च पहली तिमाही में 14.25 प्रतिशत बढ़कर 6,450 करोड़ रुपये हो गया।
एलजीईआई ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हम मूल्य निर्धारण में अनुशासन, परिचालन दक्षता और स्थानीयकरण के माध्यम से अपने लाभ मार्जिन को बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपये पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm