(LIC Fixed Deposit Scheme/ Image Credit: LIC)
नई दिल्ली: LIC Fixed Deposit Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक खास स्कीम लोगों को सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न का मौका दे रही है। यह प्लान छोटी-छोटी बचत को एक बड़ी रकम में बदलने का अवसर प्रदान करता है। कंपनी की ‘जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी’ टैगलाइन के अनुसार यह योजना आर्थिक सुरक्षा और भरोसे के साथ निवेश का विकल्प देती है।
इस योजना में करीब 93,000 रुपये का कुल निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय लगभग 5.45 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है। यह योजना फिक्स्ड अवधि पर आधारित है। जिसमें निवेशक एक बार या तय समय में प्रीमियम जमा करते हैं। लंबी अवधि में यह योजना लगभग 6 गुना तक लाभ देने की क्षमता रखती है जो इसे बेहद आकर्षक बनाती है।
इस LIC प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल तक के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 10 साल से 25 साल तक चुनी जा सकती है। इसमें न्यूनतम बीमा राशि 50,000 रुपये है और अधिकतम सीमा तय नहीं है। बच्चे के मामले में बीमा कवरेज 8 साल की उम्र के बाद शुरू होता है।
यह योजना पूरी तरह सरकारी गारंटी के साथ आती है। इसलिए इसमें निवेश सुरक्षित माना जाता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में पूरी बीमा राशि नॉमिनी को दी जाती है। इस तरह यह योजना न केवल बचत बढ़ाती है बल्कि परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करती है। यही वजह है कि यह LIC की लोकप्रिय निवेश योजनाओं में शामिल है।