एलआईसी ने ‘जीवन साथी’ पॉलिसी को नये स्वरूप में किया पेश

Ads

एलआईसी ने ‘जीवन साथी’ पॉलिसी को नये स्वरूप में किया पेश

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 09:42 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को नये स्वरूप में ‘जीवन साथी’ योजना की शुरुआत की। इसके तहत बचत और सुरक्षा दोनों एक साथ प्रदान की जाती है।

एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) आर. दुरईस्वामी ने ‘न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम’ और ‘न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम’ का उद्घाटन किया।

एलआईसी ने एक बयान में कहा कि ये दोनों संयुक्त जीवन बीमा योजनाएं हैं जो एक विवाहित व्यक्ति को उसके जीवनसाथी के साथ एक ही बीमा के दायरे में लाती है।

न्यूनतम बीमा राशि 3,00,000 रुपये है। हालांकि कोई सीमा नहीं है, लेकिन अधिकतम बीमा राशि बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार स्वीकृति निर्णय के अधीन होगी।

एलआईसी ने कहा कि बीमा के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु बीमा धारक द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर अलग-अलग होती है, जो कि दोनों योजनाओं के तहत उपलब्ध हैं।

भाषा यासिर रमण

रमण