लिक्विड डिजिटल इंडिया का एसएमई आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

लिक्विड डिजिटल इंडिया का एसएमई आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

लिक्विड डिजिटल इंडिया का एसएमई आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा
Modified Date: September 20, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: September 20, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) डिजिटल मार्केटिंग समाधान प्रदाता कंपनी लिक्विड डिजिटल इंडिया लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसका 39 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के लिए 51 से 54 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह तीन दिवसीय निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयरों को बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

कुल 39 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 34.14 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक अर्नब मित्रा 9.02 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं। कंपनी नए शेयरों से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में