लोढ़ा डेवलपर्स का बिक्री बुकिंग में 2026-27 में 17 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

Ads

लोढ़ा डेवलपर्स का बिक्री बुकिंग में 2026-27 में 17 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 01:54 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने मजबूत आवासीय मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 20,530 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी।

निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का अनुमान जताया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 3,430.7 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,766.6 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय