LPG cylinder e-KYC Deadline: अब नहीं सताएगा गैस कनेक्शन कटने का डर! सरकार ने बढ़ाई e-KYC की मियाद, जानिए कब तक करना होगा ये काम
LPG cylinder e-KYC Deadline: अगर आपने अभी तक LPG गैस सिलेंडर की e-KYC पूरी नहीं की है तो पेरशान होने की जरूरत नहीं है। आधार आधारित e-KYC की अंतिम तारीख …

(LPG cylinder e-KYC Deadline/ Image Credit: AI-generated)
- नई डेडलाइन: 23 अगस्त 2026।
- पुरानी डेडलाइन: 16 अगस्त 2026।
- ऑनलाइन सुविधा: ऐप से घर बैठे e-KYC।
नई दिल्ली: LPG cylinder e-KYC Deadline: LPG गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आधार आधारित LPG e-KYC की आखिरी तारीख (LPG cylinder e-KYC Deadline) को बढ़ा दी गई है। पहले ग्राहकों को 16 अगस्त तक e-KYC पूरा करना था। लेकिन अब यह समय बढ़ागर 23 अगस्त कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है उन्हें फिलहाल गैस कनेक्शन बंद होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन तय समय में प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, क्योंकि देरी होने पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।
इस तारीख तक पूरा करें e-KYC
LPG कंपनियां लंबे समय से ग्राहकों से आधार वेरिफिकेशन पूरा करने की अपील कर रही हैं। पहले इसकी डेडलाइन 16 अगस्त रखी गई थी। स्वतंत्रता दिवस और लगातार छुट्टियों के कारण कई ग्राहक समय पर प्रक्रिया (LPG cylinder e-KYC Deadline) पूरी नहीं कर पाए। ऐसे ग्राहकों को राहत देते हुए अब e-KYC की समय सीमा 23 अगस्त कर दी गई है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं की KYC अभी बाकी है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाकर जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
कई ग्राहकों के मन में सवाल है कि 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराने पर क्या गैस कनेक्शन बंद (LPG cylinder e-KYC Deadline) हो जाएगा। फिलहाल ऐसा नहीं है। हालांकि, e-KYC पूरी नहीं होने पर LPG सिलेंडर घरेलू दर पर मिलने में परेशानी हो सकती है। यानी बिना KYC वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते e-KYC करा लेना बेहतर रहेगा।
घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC
LPG e-KYC के लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारतगैस ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन KYC में परेशानी हो तो ग्राहक अपने LPG वितरक के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। इससे प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bank Holidays This Week: बैंक जाने से पहले ठहरिए! इस हफ्ते 3 दिन बैंक के कामकाज रहेंगे ठप, 17 से 23 अगस्त की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर ही बनाएं अपना प्लान
- Actress Ananya Raj Death News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का महज 35 साल की उम्र में निधन, नींद में ही थम गई सांसें, परिवार के सदस्यों ने दी जानकारी
- PM Modi Independence Day Speech: भारत की विकास यात्रा में कितना आया बदलाव? PM मोदी के भाषणों में दिखी बदलती तस्वीर, जानें नए भारत की पूरी कहानी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: LPG ग्राहकों के लिए आधार आधारित e-KYC की नई डेडलाइन 23 अगस्त 2026 कर दी गई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: LPG Cylinder e-KYC Deadline: No more fear of gas connection disconnection! The government has extended the e-KYC deadline; find out by when this needs to be done.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm