एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से मिला 7.5 करोड़ डॉलर का ठेका

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से मिला 7.5 करोड़ डॉलर का ठेका

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से मिला 7.5 करोड़ डॉलर का ठेका
Modified Date: August 19, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:40 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) लार्सन एंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) को एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से 7.5 करोड़ डॉलर (करीब 718 करोड़ रुपये) से अधिक का पांच साल का ठेका मिला है।

एलटीटीएस ने ठेका देने वाली कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

शेयर बाजार को बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, समझौते की शर्तों के तहत ठेका देने वाली कंपनी की पहचान उजागर नहीं की जा सकती। एलटीटीएस समझौते के तहत कंपनी के वैश्विक खंड के लिए अगली पीढ़ी के समाधान के विकास में तेजी लाने के लिए अपनी ‘इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस’ (ईआई) क्षमताओं को इस्तेमाल करेगी।

इस अनुबंध में उत्पाद इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर विकास, परीक्षण और सत्यापन आदि शामिल हैं।

एलटीटीएस, लार्सन एंड टूब्रो की अनुषंगी कंपनी है। यह इंजीनियरिंग तथा अनुसंधान एवं विकास (ईआरएंडडी) सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में