Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video: ‘दूसरों के लिए गौमूत्र-गोबर, खुद के लिए मॉडर्न इलाज’, आखिर क्यों आए अनिरुद्धाचार्य यूजर्स के निशाने पर? आप भी देखें वीडियो

Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video: 'दूसरों के लिए गौमूत्र-गोबर, खुद के लिए मॉडर्न इलाज', आखिर क्यों आए अनिरुद्धाचार्य यूजर्स के निशाने पर? आप भी देखें वीडियो

Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video: ‘दूसरों के लिए गौमूत्र-गोबर, खुद के लिए मॉडर्न इलाज’, आखिर क्यों आए अनिरुद्धाचार्य यूजर्स के निशाने पर? आप भी देखें वीडियो

Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video | Photo Credit: AI

Modified Date: August 19, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनिरुद्धाचार्य की तस्वीर वायरल
  • सेहत को लेकर उठे सवाल
  • तस्वीर सामने आते ही लोगों ने पूछे सवाल

मथुरा: Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर अपने बेबाक अंदाज और हाजिर जवाबी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके प्रवचन और बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होते हैं। यही वजह है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज की कही गई बातें अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसनें उनके चाहने वालों और भक्तों को चिंता में डाल दिया है तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video वहीं, इस तस्वीर के जरिए स्वामी अनिरुद्धाचार्य सेहत की हमेशा जांच कराने का संदेश देते दिखे। भक्तों के बीच एक वर्ग ने उनकी तबीयत पर चिंता जताते हुए देश में ही इलाज न कराने के मुद्दे को उठाया। लोगों ने सवाल किया कि क्या भारत में टेस्ट या इलाज नहीं हो सकता था? वहीं, कुछ लोग इस तस्वीर पर अलग तरीके के कमेंट भी करते दिखे। एक यूजर ने कहा कि ‘अनिरुद्धाचार्य अपना इलाज शिकागो मे करा रहे है और अंधभक्तो का इलाज गोबर मूत्र से कराने को कहते हैं।’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, स्वामी अनिरुद्धाचार्य इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने यूएसए के प्रमुख शहरों में से एक शिकागो पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बहनों से मुलाकात की जो अस्पताल का संचालन करती है। स्वामी अनिरुद्धाचार्य यात्रा के दौरान इस अस्पताल में पहुंचे। वहां ब्लड टेस्ट कराया।

स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने इस दौरान सभी भक्तों से आग्रह किया कि समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। नियमित स्वास्थ्य से किसी भी संभावित समस्या का समय रहते पता चल सकता है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधित खतरे को समय रहते नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

वायरल हुई तस्वीर

अब स्वामी अनिरुद्धाचार्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने सवाल किए कि आपने भारत में ब्लड टेस्ट क्यों नहीं कराया। कोई उनकी सेहत से संबंधित सवाल कर रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अलग प्रका के भी सवाल किए। सेहत खराबी के कारणों को लेकर भी कई यूजर्स सवाल करते दिखे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।