महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने ल्युपिन के कार्यालय पर जांच, तलाशी शुरू की

Ads

महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने ल्युपिन के कार्यालय पर जांच, तलाशी शुरू की

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने मुंबई स्थित उसके पंजीकृत कार्यालय पर जांच और तलाशी की कार्रवाई शुरू की है।

ल्यूपिन ने शेयर बाजार को बताया कि जीएसटी के भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावे आदि से संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए विभाग ने यह कार्रवाई 25 फरवरी, 2026 को सुबह 11:50 बजे शुरू की।

कंपनी ने आगे कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध करा रही है।

ल्युपिन ने साफ किया कि इस जांच और तलाशी का कंपनी की वित्तीय स्थिति, कामकाज या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय