बांग्लादेश सरकार ने केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति की

Ads

बांग्लादेश सरकार ने केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति की

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 09:59 PM IST

ढाका, 25 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने बुधवार को केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति की। इसके साथ ही अंतरिम सरकार द्वारा नियुक्त किए गए निवर्तमान गवर्नर का अनुबंध रद्द कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अर्थशास्त्री मोस्ताकुर रहमान अगले चार वर्षों के लिए बांग्लादेश बैंक के गवर्नर होंगे। वह अहसान एच मंसूर का स्थान लेंगे, जिन्हें मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था।

यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया, जब 17 फरवरी को कार्यभार संभालने के बाद रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार ने पिछली अंतरिम सरकार की ज्यादातर संविदात्मक नियुक्तियों को रद्द करना शुरू कर दिया है।

मोस्ताकुर रहमान ने 12 फरवरी को आयोजित 13वें राष्ट्रीय चुनाव के दौरान बीएनपी की चुनाव संचालन समिति के सदस्य के रूप में काम किया था। एक अर्थशास्त्री के रूप में वह शोध संस्थान ‘पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ बांग्लादेश’ का संचालन कर चुके हैं।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय