UP Crime News: बहन ने किया प्रेम विवाह, भाई ने जीजा के साथ कर दिया कांड, जानकर चकरा जाएगा आपका भी माथा

Ads

UP Crime News: अमेठी जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके साथी ने हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 08:49 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 10:34 PM IST

UP Crime News/ image source: galbally parker

HIGHLIGHTS
  • अमेठी जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके साथी ने हत्या कर दी।
  • पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया है।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News: अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके (साले के) साथी ने कथित तौर पर तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने कहा कि, शुकुल बाजार के रहमतगढ़ के शाहिद का शव 24 फरवरी को शहर के पास एक नाले के (UP Crime News) पास से बरामद किया गया था, उस पर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया था।

शव मिलने के 24 घंटे बाद हुआ खुलासा

एसपी ने कहा,‘‘शव बरामद होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया और शाहिद के साले लोहांगी निवासी सुहैल एवं उसके सहयोगी मवैया रहमतगढ़ के अभिषेक पाल को गिरफ्तार कर लिया।’’ पुलिस के मुताबिक, सुहैल अपनी बहन के शाहिद से प्रेम विवाह का विरोध करता था। सरवनन ने कहा,‘‘24 फरवरी की रात को आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर शाहिद पर तलवार से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।’’

UP Crime News: उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र अधिनियम एवं भारतीय (UP Crime News) न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है।

टेंट व्यापारी का बेटा था मृतक

शाहिद शुकुल बाजार इलाके के मशहूर टेंट व्यवसायी शरीफ का बेटा था। परिजनों के मुताबिक शाहिद सोमवार शाम घर से निकला था (UP Crime News) लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला । अगली सुबह उसका खून से लथपथ शव एक नाले के पास मिला। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-