महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 84,110 इकाई पर
महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 84,110 इकाई पर
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की मई में कुल वाहन बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 84,110 इकाई रही है।
मुंबई स्थित कंपनी ने रविवार को बताया कि बहुद्देशीय वाहन खंड में, इस दौरान उसने घरेलू बाजार में 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 52,431 वाहन बेचे। यह आंकड़ा पिछले साल के मई माह में 43,218 इकाई रहा था।
एमएंडएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)- वाहन खंड नलिनिकांत गोलागुंटा ने कहा, “अपने उत्पादों की निरंतर मांग के कारण, हम अपने आईसीई और बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) पोर्टफोलियो में उद्योग-अग्रणी वृद्धि हासिल करने में सक्षम हुए।”
कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने 38,914 इकाई रही, जबकि मई, 2024 में यह 35,237 इकाई थी।
मई में कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू और निर्यात) 40,643 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 37,109 इकाई थी।
भाषा अनुराग अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 84,110 इकाई पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pm