BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 83,691 इकाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 83,691 इकाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 83,691 इकाई
Bhasha
Published: 01 Aug 2025 | 12:13 pmModified: 01 Aug 2025 | 12:13 pm

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई में कुल बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 83,691 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 66,444 इकाई थी।

मुंबई स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि यूटिलिटी वाहन खंड में उसने घरेलू बाजार में 49,871 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल जुलाई में बेची गईं 41,623 इकाइयों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के मोटर वाहन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि हाल ही में पेश की गई एक्सयूवी 3एक्सओ आरईवीएक्स श्रृंखला और बीई 6 तथा एक्सईवी 9ई मॉडल की आपूर्ति शुरू होने से बिक्री को समर्थन मिला।

कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने पांच प्रतिशत बढ़कर 26,990 इकाई रही, जबकि जुलाई 2024 में यह 25,587 इकाई थी। कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू व निर्यात) 28,708 इकाई रही, जो जुलाई 2024 में 27,209 इकाई रही थी।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 83,691 इकाई

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm