महाराष्ट्र में 10 साल में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा महिंद्रा समूह

Ads

महाराष्ट्र में 10 साल में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा महिंद्रा समूह

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 02:30 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले दस सालमें महाराष्ट्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसमें नागपुर में एक वाहन और ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करना शामिल है।

बयान के अनुसार, इसके अतिरिक्त महिंद्रा मौजूदा उत्पाद और इंजन क्षमताओं के विस्तार के साथ-साथ अपने ‘उन्नत प्रौद्योगिकी’ प्रौद्योगिकी कारोबार के विकास के लिए इगतपुरी-नासिक क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण करेगा।

समूह ने बयान में कहा कि नागपुर संयंत्र वाहन और ट्रैक्टर के लिए समूह का सबसे बड़ा एकीकृत विनिर्माण कारखाना होगा और इसमें 2028 में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

इसमें कहा गया, ‘इन पहल के साथ, महिंद्रा महाराष्ट्र में दस साल की अवधि में 15,000 करोड़ रुपये के व्यापक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है और अपने विनिर्माण आधार को और मजबूत करने के लिए तीन स्थानों पर 2,000 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण करेगा।’

बयान में कहा गया कि पूरी तरह चालू होने के बाद, इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता पांच लाख से अधिक वाहनों और एक लाख ट्रैक्टर की होगी, जिससे यह देश में महिंद्रा का सबसे बड़ा एकीकृत विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।

यह घोषणा तीन दिवसीय प्रमुख कार्यक्रम ‘एडवांटेज विदर्भ’ में की गई, जो इस क्षेत्र को भारत के विनिर्माण मानचित्र पर एक उभरते औद्योगिक विकास केंद्र के रूप में स्थापित करता है।

भाषा सुमित अजय

अजय