Rajasthan Weather Update: मौसम ने अचानक बदली करवट और रेगिस्तान में दिखा कश्मीर जैसा नजारा, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर और बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। दोनों जिलों के कई इलाकों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई।

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 10:12 PM IST

Rajasthan Weather Update/Image Credit: @ranvijaylive X Handle

HIGHLIGHTS
  • जैसलमेर और बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली।
  • दोनों जिलों के कई इलाकों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई।
  • ओलावृष्टि के कारण कई जगहों पर नजारा कश्मीर जैसा हो गया।

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम के बदलते ही दोनों जिलों के कई इलाकों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण कई जगहों पर नजारा कश्मीर जैसा हो गया। जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। खासकर नहरी बेल्ट नाचना के कबीरपुरा और आसपास के क्षेत्रों में कुदरत का कहर देखने को मिला।

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

दोपहर कके समय पर हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इस ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान ईसबगोल, जीरा और चने की कटी हुई फसलों को हुआ है, जो खेतों में ही पड़ी थीं। ओलों की मार इतनी तेज थी कि कई जगह फसलें गिर गईं और पानी में दबकर पूरी तरह खराब हो गईं। (Rajasthan Weather Update) किसानों का कहना है कि कटाई के बाद फसल तैयार थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

बीकानेर के इलाकों में भी हुई बारिश और ओलावृष्टि

Rajasthan Weather Update:  वहीं दूसरी तरफ, बीकानेर जिले के महाजन और अर्जुनसर के बीच भी तेज हवाओं के साथ ओले गिरे और हल्की बारिश हुई, जिससे इलाके में ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय तक लगातार ओलावृष्टि होती रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आई, क्योंकि यह मौसम उनकी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही बीकानेर संभाग (Rajasthan Weather Update) समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार