Katni Fake Bidi Business News : अगर आप भी पीते हैं इस प्रसिद्ध ब्रांड की बीड़ी, तो हो जाइए सावधान, प्रशासन की रेड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Ads

Katni में नकली बीड़ी कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों से भारी मात्रा में नकली बीड़ी और प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट बरामद की है। कार्रवाई में कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

  • Reported By: Vikas Barman

    ,
  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 10:00 PM IST

Katni Fake Bidi Business News / Image Source : AI generated

HIGHLIGHTS
  • कई थोक व्यापारियों की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई कर नकली बीड़ी जब्त की गई।
  • कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी।
  • इंडोनेशिया की प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट भी दुकानों से बरामद हुई।

कटनी: Katni Fake Bidi Business News  मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नकली बीड़ी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वेस्ट बंगाल की बीड़ी निर्माता अंजली ट्रेडिंग कंपनी के लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने शहर के कई थोक व्यापारियों की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कंपनी के ब्रांड नाम पर बेची जा रही नकली बीड़ी की बड़ी खेप जब्त की गई। साथ ही इंडोनेशिया की प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के पैकेट भी बड़ी संख्या में बरामद हुए हैं।

बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी का निर्माण

दरअसल, अंजली ट्रेडिंग कंपनी के लीगल एडवाइजर कुनाक कुमार घोष ने बताया कि उनकी कंपनी कैलकुलेटर नाम से बीड़ी का उत्पादन करती है।Anjali Trading Company लेकिन कटनी जिले में उनके ब्रांड और मोनोग्राम का गलत इस्तेमाल कर नकली बीड़ी बनाई और बेची जा रही थी। इस मामले में पहले ही जबलपुर और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ऐसे कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कटनी में बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी का निर्माण और बिक्री जारी थी।

प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के पैकेट जब्त

इस पूरे मामले की शिकायत मिलने पर अंजली ट्रेडिंग कंपनी कटनी पहुंची और एसपी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर शहर की कई दुकानों और थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली बीड़ी का स्टॉक बरामद कर जब्त किया गया। इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों से इंडोनेशिया में बिकने वाली प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के पैकेट भी मिले, जिन्हें भारत में बेचना गैरकानूनी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-