BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महिंद्रा की वाहन बिक्री नवंबर में 19 प्रतिशत बढ़ी

महिंद्रा की वाहन बिक्री नवंबर में 19 प्रतिशत बढ़ी

महिंद्रा की वाहन बिक्री नवंबर में 19 प्रतिशत बढ़ी
Bhasha
Published: 01 Dec 2025 | 12:58 pmModified: 01 Dec 2025 | 12:58 pm

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की नवंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 92,670 इकाई हो गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने सोमवार को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में कंपनी ने घरेलू बाजार में 56,336 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 46,222 वाहनों की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 24,843 इकाई हो गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ‘कृषि उपकरण व्यवसाय’ ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 42,273 ट्रैक्टर बेचे। यह नवंबर 2024 के 31,746 ट्रैक्टर से 33 प्रतिशत अधिक है।

कुल ट्रैक्टर बिक्री नवंबर में 44,048 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 33,378 इकाई थी। इस महीने ट्रैक्टर निर्यात 1,775 इकाई रहा जबकि नवंबर 2024 में यह 1,632 इकाई था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (कृषि उपकरण व्यवसाय) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ सितंबर और अक्टूबर 2025 में त्योहारों के दौरान 27 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के बाद नवंबर में भी यह गति जारी रही...’’

उन्होंने कहा कि सरकार के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करने तथा उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से किसानों के लिए नकदी प्रवाह में सकारात्मक वृद्धि हो रही है जिससे ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों की मांग में तेजी आई है।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महिंद्रा की वाहन बिक्री नवंबर में 19 प्रतिशत बढ़ी

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm