BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महिंद्रा के वाहनों की बिक्री सितंबर महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,00,298 इकाई पर

महिंद्रा के वाहनों की बिक्री सितंबर महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,00,298 इकाई पर

महिंद्रा के वाहनों की बिक्री सितंबर महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,00,298 इकाई पर
Bhasha
Published: 01 Oct 2025 | 1:13 pmModified: 01 Oct 2025 | 1:13 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2025 में 1,00,298 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी ने बताया कि यात्री वाहन खंड में भी अच्छी वृद्धि देखी गई।

कंपनी के अनुसार, सितंबर में घरेलू बाजार में 56,233 उपयोगी वाहन डीलरों को भेजे गए, जो पिछले साल की समान अवधि में भेजे गए 51,062 वाहनों की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक हैं।

महिंद्रा के मुताबिक, सितंबर में कंपनी का निर्यात भी बढ़ा है। इस दौरान 4,320 वाहन विदेशों में भेजे गए, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 3,020 थी। यानी निर्यात में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने बताया कि इस बार नवरात्रि की शुरुआत से ही ग्राहकों की खरीद में तेजी देखी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी 2.0 के प्रोत्साहन और पहले की मांग की वजह से, नवरात्रि के पहले नौ दिनों में एसयूवी खंड में 60 प्रतिशत और वाणिज्य वाहन खंड में 70 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री हुई है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।’’

भाषा योगेश रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महिंद्रा के वाहनों की बिक्री सितंबर महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,00,298 इकाई पर

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm