नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और मेकमायट्रिप ने शुल्क मुक्त ‘प्री-बुकिंग’ सेवा प्रदान करने के लिए साझेदारी करने की सोमवार को घोषणा की।
इसके तहत अंतरराष्ट्रीय यात्री अदाणी द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर प्रस्थान या आगमन से पहले यात्रा बुकिंग मंच पर शुल्क मुक्त (ड्यूटी-फ्री) उत्पादों को देख तथा ‘प्री-बुक’ कर सकेंगे।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर और तिरुवनंतपुरम में ‘ड्यूटी-फ्री’ दुकानें संचालित करती है।
मेकमायट्रिप ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।
भाषा निहारिका
निहारिका