मेकमाईट्रिप ने होटल बुकिंग के समय अतिरिक्त शुल्क पर जल्दी आने व देर से जाने की सुविधा की शुरू

मेकमाईट्रिप ने होटल बुकिंग के समय अतिरिक्त शुल्क पर जल्दी आने व देर से जाने की सुविधा की शुरू

मेकमाईट्रिप ने होटल बुकिंग के समय अतिरिक्त शुल्क पर जल्दी आने व देर से जाने की सुविधा की शुरू
Modified Date: June 11, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: June 11, 2026 12:48 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) यात्रा संबंधी सेवाओं से जुड़े ऑनलाइन मंच मेकमाईट्रिप ने अपने ऐप पर जल्दी ‘चेक-इन’ और देर से ‘चेक-आउट’ की सुविधा शुरू की है। इसके लिए उपयोगकर्ता को होटल बुकिंग के दौरान अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

मेकमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह सुविधा भारत में 10,000 से अधिक होटल, विला तथा होमस्टे में और 20 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में 1,000 से अधिक संपत्तियों पर अतिरिक्त शुल्क के साथ उपलब्ध है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ देश के 53 प्रतिशत यात्री सुबह नौ बजे से पहले पहुंचते हैं और 54 प्रतिशत दोपहर तीन बजे के बाद प्रस्थान करते हैं। यह सुविधा यात्रियों को बुकिंग के समय ही जल्दी या देर से कमरे का ‘स्लॉट’ सुनिश्चित करने की अनुमति देती है। यात्री अब तीन, छह या नौ घंटे के ‘स्लॉट’ में जल्दी आने या देर से जाने का विकल्प बुकिंग के समय चुन सकते हैं।’’

मेकमाईट्रिप के होटल कारोबार के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अभिषेक लोगानी ने कहा कि ठहरने के विकल्प चुनने के लिए यात्रियों के मानदंड बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कीमत और स्थान अब भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन लचीलापन अब बुकिंग संबंधी निर्णय का एक अहम हिस्सा है..’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में