Bilaspur Minor Suicide News: न्यायधानी के बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी ने की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव, हालत देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान

Bilaspur Minor Suicide News: बिलासपुर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Bilaspur Minor Suicide News: न्यायधानी के बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी ने की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव, हालत देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान

Bilaspur Minor Suicide News | Image- IBC24 News Archive

Modified Date: August 18, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: August 18, 2026 11:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने आत्महत्या कर ली है।
  • नाबालिग बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
  • पुलिस की टीम ने नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bilaspur Minor Suicide News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्ययधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शहर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। नाबालिग द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही आला अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने शुरू की जांच

Bilaspur Minor Suicide News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था और करीब सप्ताहभर पहले दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह लाया गया था। बाल सुधार गृह में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.