मैन इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से अधिक होकर 61.43 करोड़ रुपये

Ads

मैन इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से अधिक होकर 61.43 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 01:24 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 61.43 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 27.62 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 747.40 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,064.96 करोड़ रुपये हो गई।

मैन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक निखिल मनसुखानी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही मैन इंडस्ट्रीज के लिए खास रही है। हमें किसी भी तिमाही की सर्वाधिक कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) और सबसे अधिक एकल शुद्ध लाभ दर्ज करने पर गर्व है।’’

मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड, मैन समूह की प्रमुख कंपनी है और बड़े व्यास वाले कार्बन स्टील लाइन पाइप का विनिर्माण एवं निर्यात करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका