मणप्पुरम फाइनेंस को चौथी तिमाही में 405 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मणप्पुरम फाइनेंस को चौथी तिमाही में 405 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मणप्पुरम फाइनेंस को चौथी तिमाही में 405 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Modified Date: May 4, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: May 4, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 405 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले साल 2024-25 की इसी तिमाही में उसे 203 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

मणप्पुरम फाइनेंस ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी ब्याज आय बढ़कर 2,513 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में 2,301 करोड़ रुपये थी।

सोने क बदले कर्ज देने वाली कंपनी ने दो रुपये के अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.50 रुपये (25 प्रतिशत) का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कुल राजस्व बढ़कर 2,614 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,361 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, मणप्पुरम फाइनेंस का लाभ 17.5 प्रतिशत घटकर 993 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में उसका मुनाफा 1,204 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में