वैश्विक रुझानों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में अस्थिरता

वैश्विक रुझानों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में अस्थिरता

वैश्विक रुझानों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में अस्थिरता
Modified Date: February 11, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: February 11, 2026 10:23 am IST

मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की। हालांकि बाद में इनमें अस्थिरता देखने को मिली क्योंकि निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 213.42 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,487.34 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.25 अंक की बढ़त के साथ 26,009.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मास्युटिकल्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 बुधवार को राष्ट्रीय स्थापना दिवस के अवसर पर बंद रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.32 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 69.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,174.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में