मारुति सुजुकी की गाड़ियां जुलाई-सितंबर में होंगी महंगी

मारुति सुजुकी की गाड़ियां जुलाई-सितंबर में होंगी महंगी

मारुति सुजुकी की गाड़ियां जुलाई-सितंबर में होंगी महंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 21, 2021 6:52 am IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

एमएसआई ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘पिछले एक साल में विभिन्न कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी के लिए कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए उपरोक्त अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है।’’

कंपनी ने अभी यह नहीं बताया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में की जाएगी और यह विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में