मारुति की जल्द पेश होने वाली नई ब्रेजा को भारत एनसीएपी में मिली पांच-सितारा सुरक्षा रेटिंग

Ads

मारुति की जल्द पेश होने वाली नई ब्रेजा को भारत एनसीएपी में मिली पांच-सितारा सुरक्षा रेटिंग

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 06:12 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 06:12 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके ब्रेज़ा एसयूवी के आने वाले नए संस्करण को भारत एनसीएपी दुर्घटना परीक्षण में वयस्क और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार (पांच-सितारा) सुरक्षा रेटिंग मिली है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस मॉडल का नया संस्करण 24 जुलाई, 2026 को पेश किया जाना है। इस मॉडल को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) के तहत ‘एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन’ (एओपी) और ‘चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन’ (सीओपी) दोनों में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।

ब्रेज़ा 2016 से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘यह 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग, ग्राहकों के गाड़ी पर भरोसे को और मजबूत करती है। नई ब्रेज़ा को मिली यह पहचान भारतीय सड़कों के लिए सुरक्षित गाड़ियां बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

बयान में कहा गया है कि नई ब्रेज़ा, डिज़ायर, विक्टोरिस, इनविक्टो और ई-विटारा के साथ कंपनी के 5-स्टार भारत एनसीएपी-रेटिंग वाली गाड़ियों के पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय