विदेश मंत्रालय की टीम ने मालदीव में भारत समर्थित ढांचागत परियोजनाओं की प्रगति की सराहना की

विदेश मंत्रालय की टीम ने मालदीव में भारत समर्थित ढांचागत परियोजनाओं की प्रगति की सराहना की

विदेश मंत्रालय की टीम ने मालदीव में भारत समर्थित ढांचागत परियोजनाओं की प्रगति की सराहना की
Modified Date: March 21, 2024 / 10:19 pm IST
Published Date: March 21, 2024 10:19 pm IST

माले, 21 मार्च (भाषा) भारत के विदेश मंत्रालय की एक टीम ने बृहस्पतिवार को भारतीय रियायती ऋण सुविधा के तहत हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुनर्विकास सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

ये परियोजनाएं विदेश मंत्रालय के विकास साझेदारी प्रशासन (डीपीए) द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य ‘‘विकासात्मक भागीदारी के जरिये मित्रता को मजबूत करना’’ है।

पिछले कई दशकों में भारत ने मालदीव को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को विकसित करने में मदद की है।

विदेश मंत्रालय की टीम का नेतृत्व सुजा के मेनन कर रही हैं, जो विदेश मंत्रालय में डीपीए में संयुक्त सचिव हैं।

इससे पहले मंगलवार को डीपीए टीम ने गण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुनर्विकास परियोजना सहित अन्य परियोजना स्थलों का दौरा किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में