मीशो ने मुख्य उत्पाद अधिकारी का पद किया समाप्त, अरुणाचलम प्रबंधन में बने रहेंगे

मीशो ने मुख्य उत्पाद अधिकारी का पद किया समाप्त, अरुणाचलम प्रबंधन में बने रहेंगे

मीशो ने मुख्य उत्पाद अधिकारी का पद किया समाप्त, अरुणाचलम प्रबंधन में बने रहेंगे
Modified Date: September 9, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: September 9, 2026 6:18 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) ई-कॉमर्स मंच मीशो ने अपने उत्पाद विभाग में आंतरिक पुनर्गठन के तहत मुख्य उत्पाद अधिकारी (सीपीओ) का पद समाप्त कर दिया है।

इस बदलाव के बाद सीपीओ के पद पर रहे प्रसन्ना अरुणाचलम तत्काल प्रभाव से कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक (एसएमपी) के तौर पर बने रहेंगे।

मीशो ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कहा कि वह कंपनी में बने रहेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह आगे किस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अरुणाचलम वरिष्ठ प्रबंधन में बने रहेंगे।

नई व्यवस्था के तहत जो उत्पाद प्रमुख पहले सीपीओ के अधीन थे, वे अब सीधे अपने-अपने कारोबार प्रमुखों के अधीन काम करेंगे।

कंपनी ने कहा कि उत्पाद दल में संगठनात्मक बदलाव का उद्देश्य ‘‘जवाबदेही बढ़ाना और उत्पाद रणनीति एवं उसके क्रियान्वयन में प्रत्येक कारोबार की दीर्घकालिक जरूरतों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में