एमएफआईएन ने दिव्य ज्योति पटनायक को चेयरमैन, ज्ञान मोहन को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया

Ads

एमएफआईएन ने दिव्य ज्योति पटनायक को चेयरमैन, ज्ञान मोहन को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 07:21 PM IST

मुंबई, 26 जून (भाषा) सूक्ष्म-वित्त उद्योग नेटवर्क (एमएफआईएन) ने शुक्रवार को दिव्य ज्योति पटनायक को अपना नया चेयरमैन और ज्ञान मोहन को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पटनायक, अन्नपूर्णा फाइनेंस में निदेशक हैं, जबकि मोहन ‘आदि चित्रगुप्त फाइनेंस’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं।

एमएफआईएन ने अपने संचालन बोर्ड में चार नए सदस्यों को भी शामिल किया है। इनमें नम्रा फाइनेंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) आलोक पाटिल, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के एमडी एवं सीईओ गणेश नारायणन, एलएंडटी फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ सुदीप्ता रॉय और स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ वेंकटेश कृष्णन शामिल हैं।

पटनायक ने कहा, ‘‘सामूहिक ध्यान जिम्मेदार विस्तार, नियामकों और ऋणदाताओं के साथ विश्वास को मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने पर होना चाहिए कि सूक्ष्म वित्त देशभर में वित्तीय समावेश का एक मजबूत माध्यम बना रहे।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त एमएफआईएन देश के सूक्ष्म वित्त क्षेत्र का स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) है।

एमएफआईएन के सीईओ एवं निदेशक आलोक मिश्रा ने कहा कि यह क्षेत्र धीरे-धीरे एक चुनौतीपूर्ण दौर से उबर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि नया नेतृत्व क्षेत्र की स्थिरता, मजबूती और दीर्घकालिक विकास को और सशक्त करेगा।

भाषा यासिर रमण

रमण