मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के आईपीओ को पहले दिन 79 प्रतिशत अभिदान

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के आईपीओ को पहले दिन 79 प्रतिशत अभिदान

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के आईपीओ को पहले दिन 79 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: August 11, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: August 11, 2026 6:37 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) पैकेट बंद खाद्य पदार्थ बेचने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 79 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 8,17,98,244 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 6,47,53,190 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 96 प्रतिशत बोलियां मिलीं और गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 92 प्रतिशत बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 39 प्रतिशत अभिदान मिला।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 465.30 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस निर्गम में 1,428 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें 125 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

यह किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इस क्षेत्र में सूचीबद्ध दूसरी कंपनियों में पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड और डोडला डेयरी लिमिटेड शामिल हैं।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का निर्गम बाद बाजार मूल्यांकन लगभग 10,778 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में