ओएनजीसी ने 2025-26 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 7.26 प्रतिशत घटाया

ओएनजीसी ने 2025-26 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 7.26 प्रतिशत घटाया

ओएनजीसी ने 2025-26 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 7.26 प्रतिशत घटाया
Modified Date: August 11, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: August 11, 2026 6:11 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने स्कोप-1 और स्कोप-2 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में सालाना आधार पर 7.26 प्रतिशत की कमी दर्ज की है, जबकि उसकी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 31 मार्च तक बढ़कर 2.853 गीगावाट हो गई।

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने अपनी व्यवसाय दायित्व एवं स्थिरता रिपोर्ट (बीआरएसआर) में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने वर्ष 2030 तक अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 10 गीगावाट करने और 2038 तक प्रत्यक्ष परिचालन और खरीदी गई ऊर्जा से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को स्कोप-1 तथा स्कोप-2 मानकों के अनुरूप लाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने वर्ष 2030 तक नियमित गैस फ्लेयरिंग खत्म करने और अपस्ट्रीम मीथेन उत्सर्जन को लगभग शून्य करने का भी लक्ष्य तय किया है।

ओएनजीसी ने बयान में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 6.72 करोड़ मानक घन मीटर फ्लेयर गैस में कटौती की, जिससे करीब 6.01 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के समान उत्सर्जन को कम करने में मदद मिली।

कंपनी के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में नवीकरणीय बिजली की खपत बढ़कर 3,87,654.90 गीगाजूल हो गई, जो एक साल पहले 3,21,345 गीगाजूल थी।

ओएनजीसी ने कहा कि वह कार्बन उत्सर्जन में कटौती, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और पर्यावरणीय प्रदर्शन को मजबूत करने पर ध्यान देना जारी रखेगी। इसके साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने पर भी कंपनी ने ध्यान देने की बात कही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में