कपड़ा मंत्रालय नेताजी नगर स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित हुआ

Ads

कपड़ा मंत्रालय नेताजी नगर स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित हुआ

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 04:53 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) कपड़ा मंत्रालय सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत सोमवार को नेताजी नगर स्थित जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (जीपीओ ‘ए’) में अपने नए कार्यालय में स्थानांतरित हो गया।

जीपीओ ‘ए’ के ब्लॉक-3 भवन का फिलहाल कुछ मंत्रालयों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उद्योग भवन और शास्त्री भवन को तोड़े जाने का काम सुचारु रूप से किया जा सके।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि भारी उद्योग मंत्रालय भी इसी सप्ताह इस भवन में अपने नए दफ्तर में स्थानांतरित हो सकता है।

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आज पूजा-अर्चना और रीति-रिवाजों के साथ कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो सार्वजनिक सेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

भाषा योगेश अजय

अजय